Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला पूर्ति अधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल का दावा, जनपद में घरेलू एल०पी०जी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति बनी हुई है सामान्य।

टिहरी गढ़वाल :-

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एल०पी०जी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विगत दिवस को जनपद में स्थित/जनपद में सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेन्सियों को 1492 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर प्राप्त हुए एंव एजेन्सियों के द्वारा 2597 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित हुए, वितरण पश्चात एजेन्सियों के स्टॉक में 2913 सिलेण्डर अवशेष है।

गैस एजेन्सियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का वितरण किया गया। व्यावसायिक एल०पी०जी सिलेण्डरों हेतु जनपद को 212 सिलेण्डर प्रतिदिन का आवंटन प्राप्त हुआ है, प्राप्त आवंटन के अनुसार श्रेणीवार / एजेन्सीवार आंवटन निश्चित कर लिया गया है।

इस आवंटन के नियमानुसार वितरण हेतु एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है।

एजेन्सियों को कमर्शियल श्रेणी में विगत दिवस 19 कि०ग्रा० श्रेणी में 108 सिलेण्डर प्राप्त हुए एवं उनके द्वारा 105 सिलेण्डर वितरित किये गये।

एल०पी०जी आपूर्ति एंव वितरण के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा भी नियमित निरीक्षण किये जा रहे है।

QRT दल द्वारा अभी तक गैस गोदाम, पेट्रोल पम्प, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल आदि के 491 निरीक्षण किये जा चुके है। निरीक्षण में कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्डरों की जब्ती की कार्यवाही की गयी जिनमें से 05 सिलेण्डरों की निर्धारित जुर्माने की धनराशि रूपये 7250 विभागीय लेखाशीर्षक में जमा करवाते हुए अवमुक्त किया गया है।

शिकायतों की प्राप्ति एवं उचित समाधान हेतु जनपद मुख्यालय में गठित कट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें पंजीकृत हुई। प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु निरन्तर उचित कार्यवाही भी सम्पादित की जा रही है।

इसके साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी अपील की जा रही कि घरेलू एल०पी०जी की आपूर्ति एवं वितरण सामान्य है।

सभी अपनी आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग कर सिलेण्डर को पूर्व की भांति होम डिलीवरी/प्वाईंट डिलीवरी से प्राप्त करे, किसी भी स्थिति में एजेन्सी में लाइन न लगाने का कष्ट करें। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपने कनेक्शन की ई०के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है वह अतिथीध अपनी एजेन्सी में सम्पर्क कर उचित / सुलभ तरीके से अपना ई०के० वाई०सी० कराने का भी कष्ट करें।
आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पत्र दिनांक 02 अप्रैल, 2026 के अनुपालन में विवाह समारोह हेतु आवश्यकतानुसार अधिकतम 120 व्यावसायिक सिलेण्डरों हेतु आवेदन प्राप्त हुए जिनके आदेश निर्गत किए गए ।

इसके साथ ही यदि किसी उपभोक्ता को घरेलू गैस की कालाबाजारी, दुरूपयोग, अवैध भण्डारण, ओवररेटिंग एवं अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करवानी है तो वे जनपद में गठित कन्ट्रोल रूम में नम्बर 01376-234793/01376-233433/9456533332 पर अपनी शिकायत दर्ज
करवा सकते है।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-आगामी चार धाम यात्रा में यमुनोत्री गंगोत्री धाम में व्यवस्थाएं होगीं चाक चौबंद, डीएम ने संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

khabargangakinareki

Atal Bihari Vajpayee Jayant: CM Dhami ने दी श्रद्धांजलि, Uttarakhand की प्रगति और विकास का श्रेय उन्हें दिया

khabargangakinareki

High Court ने गंगा में फ्लोटिंग हट्स और रेस्टोरेंट्स से मासांहार और मलमूत्र डालने के खिलाफ जनहित याचिका को सुनकर रेस्टोरेंट्स को पक्षकार बनाने का आदेश

khabargangakinareki

Leave a Comment