Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागवार समीक्षा ।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में NCORD समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि NDPS Act के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं संभावित हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित कर नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई चलाने के निर्देश दिए गए।

युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज एवं ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली एवं उपचाराधीन व्यक्तियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं औषधि विभाग को आपसी समन्वय के साथ सूचना साझा करते हुए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अवैध रूप से प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, सीओ टिहरी चंद्र मोहन, एआरटीओ सतेंद्र राज, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग से संगीता, धर्मेंद्र रौतेला आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-38 वर्ष के पश्चात शहीद चन्द्रशेखर का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके आवास पर, प्रेदश के मुख्यमंत्री धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रदांजलि।

khabargangakinareki

एम्स ने ड्रोन के जरिए टिहरी पंहुचायी दवा – 30 मिनट में तय की 50 किमी की दूरी।

khabargangakinareki

विश्व प्रसिद्ध कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुआ व चने का किया प्रसाद ग्रहण जिलाधिकारी व एसएसपी समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।

khabargangakinareki

Leave a Comment