Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

एम्स,ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार (26 दिसंबर ) से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन।

एम्स,ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार (26 दिसंबर ) से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जनजागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

एम्स के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ( डॉक्टर) संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि 31 दिसंबर तक चलने वाले इस नेत्र जनजागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मरीजों का सघन नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का कृत्रित लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।
प्रो. मित्तल ने बताया कि नेत्र रोग जनजागरूकता सप्ताह में प्रतिभाग करने वाले एवं मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों को (रविवार को छोड़कर) सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक एम्स अस्पताल के लेवल 3( तृतीय तल) स्थित नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। जिससे उनकी समयबद्ध जांच एवं उपचार किया जा सके।

गौरतलब है कि बीते दिवस मंगलवार को राजभवन, देहरादून के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन सप्ताह का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉक्टर) मीनू सिंह की अगुवाई में संस्थान के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा. संजीव मित्तल व विभागीय चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभाग किया।

समारोह में सूबे के शिक्षा चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो. एम. एल.बी. भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-हल्द्वानी रेलवे भूमि पर काबिज 4365 अतिक्रमण तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और रेलवे की हुई अहम बैठक ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर संबंधित विभागों की साथ समीक्षा बैठक।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ के तीसरे दिन शनिवार को कैनोई स्प्रिंट की 500 मीटर की दूरी में महिलाओं की इवेंट सी-1 में उत्तराखण्ड की मीरा दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment