Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा भिलंगना जनपद टिहरी गढ़वाल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल की अध्यक्षता में बी आर सी भिलंगना में आयोजित हुई।

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा भिलंगना जनपद टिहरी गढ़वाल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल की अध्यक्षता में बी आर सी भिलंगना में आयोजित हुई।
बैठक का संचालन श्री मेघ सिंह चौहान मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ भिलंगना के द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह नेगी जी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में संगठन हम करें आफतों से लड़े समूह गान से की गयी।
इस बैठक में सर्वप्रथम नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तत्पश्चात आय व्यय का लेखा प्रस्तुत कर उसकी पुष्टि की गई,, तथा,,शिक्षा एवं शिक्षक हितों से संदर्भित बिन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई।

जिनमे मुख्यतया बी एड टीईटी शिक्षकों का छः माह का सेवारत प्रशिक्षण,, पारस्परिक स्थानांतरण ,सेवा पुस्तिकाओं से संबंधित बाल्य देखभाल अवकाश,चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान एरियर,, विद्यालय प्रबंधन समिति के खातों से बैंक द्वारा की जा रही छात्र प्रोत्साहन धनराशि की कटौती औपबंधिक एवं मानदेय शिक्षकों की नियमितीकरण की मांग, औपबंधिक शिक्षकों की एन पी एस धनराशि के संबंध में पुरानी पेंशन बहाली हेतु निरंतर संघर्ष ,आदि बिन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई तथा निदान हेतु प्रस्ताव पारित किए गए एवं निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र कार्यकारणी का शिष्ट मंडल उपशिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित करवाने हेतु पहल करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह नेगी ने ब्लॉक कार्यकारणी को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की जनपद स्तर की जो भी समस्याएं होगी उनके निदान के लिए सदैव तत्पर हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्व कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी वे सदैव शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

बैठक में श्री कलम सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,, उमादत्त नोटियाल प्रचार मंत्री,,राजेंद्र सिंह पंवार संगठन मंत्री,,विनोद श्रीयाल उपमंत्री,,भगवती प्रसाद सती लेखाकार, सुरजीत सिंह पंवार प्रचार मंत्री,विनोद उपाध्याय कोषाध्यक्ष,,श्री हिमांशु कुमार,श्री,भास्करानंद, श्री गंभीर सिंह रावत ने अपने विचार प्रस्तुत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखने का संकल्प लिया।
वहीं इस बैठक में श्री मनमोहन नोटियाल पूर्व मंत्री,श्रीमती रंजिता रावत संगठन मंत्री,जयवीर सिंह संगठन मंत्री,,दिनेश मेगवाल उपाध्यक्ष,, जलमदास उपमंत्री, पूरब सिंह भंडारी,,महावीर श्रीयाल,,श्री शकंर सिंह पुंडीर अध्यक्ष पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा विकास खंड भिलंगना,जयपाल सिंह रावत उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत पहुँचे ऋषिकेश, यहां लिया आशीर्वाद।

khabargangakinareki

जटिल सर्जरी के लिए रीजन का नोडल सेंटर बन गया है एम्स! उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश, दिल्ली से भी शल्य चिकित्सा के लिए आ रहे मरीज संस्थान के शल्य चिकित्सा विभाग ने 100 जटिलतम सर्जरी से मरीजों को दिया जीवनदान।

khabargangakinareki

Congress रणनीतिक नियुक्तियों और जमीनी स्तर की ताकत और वरिष्ठ नेतृत्व की भागीदारी पर जोर देकर Uttarakhand Lok Sabha चुनाव की तैयारी

khabargangakinareki

Leave a Comment