Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान।

जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान*

प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित सेन्दूल गांव पहुंचकर नाग देवता मंदिर स्थापना दिवस एवं ग्राम सेन्दूल के सामुदायिक वर्क शेड के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सामुदायिक वर्क शेड का विधिवत शिलान्यास किया।

इससे पहले कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जौनपुर क्षेत्र आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की मांग पर जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कृषकों की घेरबाड़, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित मांगों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य की सभी न्याय पंचायतों में “खेत बचाओ अभियान” संचालित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से धरती माता के संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में लागतार प्रयासरत है।

इस अवसर पर प्रमुख सीता पँवार,मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल, राम दयाल सिंह, सुभाष रमोला, राजेश नौटियाल, राजेश सजवाण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

Anupam Kher ने Uttarakhand की फिल्म-अनुकूल नीतियों की सराहना की, उनका लक्ष्य इस क्षेत्र में अपनी नई फिल्म की 90% शूटिंग की योजना के साथ

khabargangakinareki

यहाँ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की प्रगति समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए उत्तरकाशी जिले में मतदान की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक।

khabargangakinareki

Leave a Comment