Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी ने ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनपद के सभी मोटर मार्गों की स्थिति, भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को खोलने हेतु तैनात जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंद पड़े मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा कंट्रोल / नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम, संचार व्यवस्था तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति, मौसम की निगरानी एवं राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24×7 सतर्कता बनाए रखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक के दौरान सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

विधायक एवं जिलाधिकारी ने थत्यूड़ में नव निर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण।

khabargangakinareki

19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी।

khabargangakinareki

अपडेट:-कौड़ियाला के समीप हुई बस दुर्घटना के 11 घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी।

Leave a Comment