Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरविशेष कवरस्टोरी

जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, नई टिहरी में सत्र जुलाई 2026 से दिसम्बर 2026 तक संचालित होने वाले छः माह के निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित ।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित*

जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, नई टिहरी में सत्र जुलाई 2026 से दिसम्बर 2026 तक संचालित होने वाले छः माह के निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर, हिन्दी टंकण तथा ग्रुप-सी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु अधिकतम 33 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, नई टिहरी से निःशुल्क प्रवेश आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र के साथ अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो संलग्न कर कार्यालय में जमा करने होंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर फ्लैग मार्च निकाल दिया संदेश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-वैवाहिक जीवन सुखमय एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु मनाया जाता है करवा चौथ पर्व: डॉ० सरिता

khabargangakinareki

टिहरी गढ़वाल स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अवैध शस्त्र निगरानी समिति की बैठक की गई आयोजित।

khabargangakinareki

Leave a Comment