Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्टोरी

टीएचडीसी-आईएचईटी में बी.टेक (वर्किंग प्रोफेशनल) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित।

*टीएचडीसी-आईएचईटी में बी.टेक (वर्किंग प्रोफेशनल) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*

टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (THDC-IHET), भागीरथीपुरम्, टिहरी गढ़वाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक (वर्किंग प्रोफेशनल) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

संस्थान के निदेशक ने अवगत कराया है कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से विभिन्न राजकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत पेशेवरों (Working Professionals) को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे वे अपनी सेवाओं के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने ज्ञान एवं कौशल का विकास कर सकें।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम की पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए टीएचडीसी – आईएचईटी, भागीरथीपुरम् से संपर्क करें तथा निर्धारित समयावधि में आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Related posts

ब्रेकिंग:-स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पशु चिकित्सालय ढोलीगांव एवं आंगनबाड़ी केंद्र पजैना में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज ।

khabargangakinareki

तहसील दिवस में पेयजल एवं सड़क समस्याएं प्रमुख, 58 शिकायतों पर हुआ सुनवाई।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

khabargangakinareki

Leave a Comment