Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-मूसलाधार बारिश के चलते जनपद नैनीताल में 2 राज्य व 8 ग्रामीण मार्ग बंद।

मूसलाधार बारिश के चलते जनपद नैनीताल में 2 राज्य व 8 ग्रामीण मार्ग बंद।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। मौसम वैज्ञानिक द्वारा नैनीताल को रेड अलर्ट घोषित किए जाने से जिला अधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जनपद के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र में छुटी की घोषणा कर दी थी।
मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।

वही पहाड़ो से आये मलुवा व पत्थरों के आने से जनपद नैनीताल में 2 राज्य मार्ग गर्जिया बेतालघाट, भण्डारपानी तल्लीसेठी व 8 ग्रामीण मार्ग कांडा डोनपुरवा , सागड मोटर मार्ग, भूजियाघाट सूर्या गांव, भोर्सा पिनरो, हरिश्ताल , डालकन्या मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गये है।

इन मार्गो को खुलवाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है।
बारिश के चलते नदी नाले उफ़ान पर आ गये हैं।
जिला प्रशासन ने नदी , नालों के किनारे न जाये करके मातहत अधिकारी को निर्देश दिए हैं वही बारिश से ठंड बढ गई है।

Related posts

क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु भूमि चयन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में सोमवार से 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर व युवाओं का कोविड टीकाकरण शुरू

khabargangakinareki

दुःखद खबर:- दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगो की मौत।

khabargangakinareki

Leave a Comment