Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-सड़क पर पलटी यात्रियो की बस, एक की मौत, 30 घायल, घायलों को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

कौडियाला के समीप सड़क पर पलटी यात्रियो की बस, एक की मौत, 30 घायल, घायलों को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌कोडियाला के पास सोमवार देर शाम ‌एक बस के अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट ‌जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में कुल 31 लोग‌ सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किया।

थानाध्यक्ष देवप्रयाग ने बताया कि महाराष्ट्र के 31 यात्रियों से भरी बस बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौट रही थी। अचानक देवप्रयाग के पास कौड़ियाला में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

जिसमें सवार न्यू मुंबई निवासी 25 वर्षीय संदेश काशीनाथ पुत्र भगत नाथ निवासी रायगढ़ पनवेल न्यू मुंबई महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई।

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद, जितेंद्र, संजय राणा, अमित नोटियाल, विनोद गैरोला, सूरज प्रकाश, नन्द किशोर ने मौके पर पहुंच कर बस में फंसे 13 यात्रियों को बाहर निकाल कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए भेजा। जिसके बाद 5 यात्रियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही घायलों शिवनाथ पाटिल (53 वर्ष) पुत्र बसंत, रसीता देवी (50 वर्ष) पत्नी अमृत, अश्वनी (36 वर्ष) पत्नी शिवनाथ पाटिल, तनय पाटिल (17 वर्ष) पुत्र वंदन, ऋतिक (32 वर्ष) पुत्र शरद, संजना पाटिल (40 वर्ष) पत्नी वंदन पाटिल, पंकज (24 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध, रतिक (22 वर्ष) पुत्र शरद सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जबकि पंकज मातरे (24 वर्ष) पुत्र अमृत, ओछला (63 वर्ष) पत्नी आत्माराम, नीतू (36 वर्ष) पत्नी हरीश, श्रीकांत पाटिल (36 वर्ष) पुत्र सीताराम, सचिव (33 वर्ष) पुत्र सीताराम व बादल (26 वर्ष) पुत्र सुनील पाटिल सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र को देहरादून मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वही दुर्घटना में सामान्य रूप से घायल अन्य यात्रियों को मौके पर ही उपचार दिया गया।

Related posts

यहाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पुलिस ने निकाली यातायात जनजागरूकता रैली।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet meeting: जमीन की registry अब online भी हो सकेगी..।Dhami Cabinet के 13 महत्वपूर्ण निर्णय पढ़ें

khabargangakinareki

निर्भीक व पारदर्शी चुनाव के लिए पुलिस लगातार सक्रिय,इस क्षेत्र में गांव-गांव चलो जनजागरुकता अभियान की पुलिस ने की शुरुआत।

khabargangakinareki

Leave a Comment