Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी गढ़वाल में 57 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों के सापेक्ष 49 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन घोषित, अनुसूचित जनजाति के 08 पद रिक्त।

*टिहरी गढ़वाल में 57 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों के सापेक्ष 49 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन घोषित, अनुसूचित जनजाति के 08 पद रिक्त*

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 57 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराते हुए चयन समिति द्वारा 49 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन घोषित कर दिया गया है।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, टिहरी गढ़वाल के अनुसार भर्ती विज्ञापन दिनांक 30 अप्रैल 2026 के क्रम में अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 06 जून से 20 जून 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज जाजल, टिहरी गढ़वाल में आयोजित की गई थी।

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त अंकों एवं निर्धारित चयन मानकों के आधार पर चयन समिति द्वारा अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

 

Related posts

Dr. Praveen Togadia सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून और दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए सरकारी सुविधाएं बंद करने

khabargangakinareki

UKSSC Recruitment News: 31 December तक आवेदन करें, 4 January से 8 January तक गलतियों की सुधार का अवसर

khabargangakinareki

ब्लॉक नरेंद्रनगर (फ़कोट) में बीडीसी बैठक हुई संपन्न” *फ़कोट बीडीसी बैठक में जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

khabargangakinareki

Leave a Comment