Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsदेहरादूनस्वास्थ्य

राष्ट्रीय एकीकरण व्याख्यान कार्यक्रम 28 को – समारोह में डा. गैरोला की महामारी में चुनौतियों के समाधान विषय पर आधारित पुस्तक का होगा लोकार्पण।

राष्ट्रीय एकीकरण व्याख्यान कार्यक्रम 28 को
– समारोह में डा. गैरोला की महामारी में चुनौतियों के समाधान विषय पर आधारित पुस्तक का होगा लोकार्पण।
ऐम्स ऋषिकेश में 28 अप्रैल को डॉ. जितेन्द्र गैरोला द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण एवं वैज्ञानिक आत्म -निर्भरता विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया जायगा।

बताया गया है कि इस पुस्तक में लेखक द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण की आवश्यकता, कोरोना जैसी महामारियों से निपटने तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ रही चुनौतियों से निपटने के लिए चिकित्सा पद्धतियों के एकीकरण के लाभ पर प्रकाश डाला है।
डॉ. जितेन्द्र गैरोला ने बताया कि आत्मनिर्भरता विश्व गुरु बनने की पहली सीढ़ी है। उनका मानना है कि आत्म -निर्भरता देश में पढ़ने वाले छात्रों, संसाधनों का सृजन करने वाले वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों के हृदय में विद्यमान राष्ट्र चिंतन एवं देश सेवा के भाव पर निर्भर करती है।

समारोह के संयोजक डॉ. अक्षत उनियाल ने बताया कि पुस्तक विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भरता विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में एम्स संस्थान के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, पीएच.डी. छात्र व अन्य स्टाफ सदस्य शिरकत करेंगे।

Related posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में उत्कृष्ट प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयन एवं संचालन के सम्बन्ध में एक बैठक जिला सभागार में आयोजित।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।

khabargangakinareki

वयस्क हैं तो रहें सावधान, स्वास्थ्य को न करें नजरअंदाज – 50 पार कर चुके लोगों के लिए एडल्ट वैक्सीनेशन जरूरी।

khabargangakinareki

Leave a Comment