Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-21नवम्बर को देहरादून में विशाल प्रदर्शन का आह्वान।

नई टिहरी । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर 21 को देहरादून में विशाल प्रदर्शन।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा मंहगाई, नियुक्तियों में हुई भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच व अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित अन्य ज्वलंत जनहित की समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर 21 नवम्बर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह के आह्वान पर टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे।

जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी देहरादून में 21 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतमसिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सचिवालय कूच करेंगे। उन्होंने टिहरी जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में सचिवालय कूच करने का आह्वान किया है।

Related posts

तहसील घनसाली एवं बालगंगा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

Uttarakhand: यह आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में पहली बार है जब ज्योतिषपीठ के आचार्य Chardham के धारोहर स्थलों की शीतकालीन यात्रा कर रहे हैं

khabargangakinareki

Poonch attack: शहीदों के पार्थिव शरीर राज्य में पहुंचने पर Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने श्रद्धांजलि अर्पित की

khabargangakinareki

Leave a Comment