Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडविशेष कवर

ऑपरेशन मर्यादा’ के अंतर्गत पुलिस ने यहाँ किये 04 लोगों के चालान।

ऑपरेशन मर्यादा’ के अंतर्गत पुलिस ने किये 04 लोगों के चालान।

सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं गंगा किनारे नदी-घाटों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने हेतु *अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा *”ऑपरेशन मर्यादा”* अभियान चलाया जा रहा है,।

जानकरी के अनुसार क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी, प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष हर्षिल श्री उमेश नेगी* के नेतृत्व में *हर्षिल पुलिस टीम* द्वारा धराली के पास *नदी किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 04 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गयी।

वही इस मामले में एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी* द्वारा बताया गया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा प्रचलित है, धामों व अन्य पवित्र स्थानों की मर्यादा बनाए रखने हेतु उत्तरकाशी पुलिस की ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत चैकिंग जारी है।

धार्मिक स्थलों, नदी घाटों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा भंग करने तथा अनावश्यक गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम हेल्पलाइन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें अधिकारी-जिलाधिकारी टिहरी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सुबह -सुबह यहाँ आया भूकम्प।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री श्री धामी चार फरवरी को जनपद नैनीताल के दौरे पर। भगवान शिव कथा में हिस्सा लेंगे।

khabargangakinareki

Leave a Comment