Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवर

इस नगर निगम द्वारा प्लास्टिक रीसायकल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्लास्टिक बैंक किया गया स्थापित।

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्लास्टिक रीसायकल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्लास्टिक बैंक स्थापित किए हैं जिनको आईएसबीटी परिसर,वीरभद्र मंदिर तथा नगर निगम में स्थापित किया गया है । लगभग प्रत्येक 15 दिन में प्लास्टिक बैंक को खाली किया जाता है।

मार्च 2024 से प्रारंभ किया गया यह एक सफल प्रयोग साबित हुआ है। आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश में स्थापित प्लास्टिक बैंक में सर्वाधिक प्लास्टिक इकट्ठा हो रहा है तथा बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बैंक में प्लास्टिक की बोतल प्राप्त हो रही है जिन्हें एमआरएफ सेंटर के माध्यम से प्लास्टिक रीसायकलर्स को भेजा जा रहा है।
यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत RRR पॉलिसी की अंतर्गत किया जा रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जो प्लास्टिक बैंक बॉक्स तैयार किए गए है वह भी प्लास्टिक रीसायकल से निर्मित है ।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 14 नवंबर 2024 को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश के प्लास्टिक बैंक से 49 किलो प्लास्टिक बोतल प्राप्त की गई। इसी प्रकार पूर्व में भी इन प्लास्टिक बैंक के माध्यम से कई कुंतल प्लास्टिक को इकट्ठा करते हुए रीसायकल के लिए भेजा जा चुका है।

Related posts

Dr. Praveen Togadia सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून और दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए सरकारी सुविधाएं बंद करने

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सीसीएमबीआईवाई, एम्स ऋषिकेश द्वारा थानो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः- ऐम्स में हुआ घुटने के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन ,ऑर्थोएम्स विभाग के चिकित्सकों ने निकाला 700 ग्राम का ट्यूमर।

khabargangakinareki

Leave a Comment