Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

क्षेत्रीय लोगों की मांग हुई पूरी, कद्दूखाल में बनेगी इतने करोड़ की वाहन पार्किंग।

क्षेत्रीय लोगों की मांग हुई पूरी, कद्दूखाल में बनेगी वाहन पार्किंग।

जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अन्तर्गत कद्दूखाल में वाहन पार्किंग को लेकर क्षेत्रीय लोगों की मांग पर शासन द्वारा स्वीकृति दे दी गई है।

वाहन पार्किंग हेतु धनराशि रू. 08 करोड़ 34 लाख 89 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमे से 03 करोड़ 33 लाख 95 हजार की धनराशि की पहली किश्त जारी हो चुकी है।

कदूखाल में पार्किंग निर्माण से श्रद्धालुओं, पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

वाहन पार्किंग में लगभग सौ से अधिक वाहन खड़े किये जा सकेंगे।

शासन द्वारा प्रदान की गई स्वीकृति पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता में गुरूवार को बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित।

khabargangakinareki

जिला पूर्ति अधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल का दावा, जनपद में घरेलू एल०पी०जी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति बनी हुई है सामान्य।

khabargangakinareki

दिव्यांग प्रमाण-पत्र, UDID कार्ड, आधार पंजीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर।

khabargangakinareki

Leave a Comment