Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना भर रही ग्रामीण युवाओं के जीवन में ख़ुशी के रंग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना भर रही ग्रामीण युवाओं के जीवन में ख़ुशी के रंग”

जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना युवाओं के जीवन में खुशी के रंग भर रही है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए वरदान के रूप में साबित हो रही है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू गई की गई, इस योजना का उत्तराखंड सरकार कुशलता पूर्वक संचालन कर रही है और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बना रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत जनपद टिहरी के चंबा में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत कई युवाओं को उनके कौशल के आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण युवा अपने कौशल के जरिए खुद का व्यवसाय कैसे शुरू करें और खुद के हुनर को कैसे निखारे, इसके लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

स्किल डेवलपमेंट सेंटर प्रबंधक समीक्षा रौतेला ने बताया कि सर्वप्रथम आवेदनों के आधार पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाता है और योजना के तहत कई रोजगार परक कोर्स उन्हें उपलब्ध कराए जाते है, जिसमें युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, लड़कियों के लिए ब्यूटी थैरेपिस्ट और फैशन डिजाइनिंग कोर्स शामिल है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 35 आयु वर्ग के युवाओं, 45 वर्ष तक की महिलाओं और विकलांगों के लिए उपलब्ध है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान छात्र आवास, भोजन, यूनिफॉर्म एवं किताबें निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

समीक्षा ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन तीन बैच में हो रहा है, जहां प्रत्येक बैच में 30 से 35 युवा शामिल है। प्रशिक्षण देने के साथ युवाओं को उनके कौशल के आधार पर उन्हें गीतांजलि सलून और लोटस ब्यूटी सेंटर जैसे बड़े संस्थानों में इंटर्नशिप के साथ प्लेसमेंट भी ऑफर किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप इस योजना से कई ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। साथ ही उन्हें अपने कौशल के आधार पर स्वयं रोजगार सृजन करने का मौका भी मिल रहा है।

समीक्षा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत गत वर्ष ब्यूटी थैरेपिस्ट की 100 युवतियों को प्रशिक्षण के साथ नौकरी भी प्रदान की गई। वही टू व्हीलर और फोर व्हीलर टेक्निकल प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षण केंद्र चम्बा के 200 युवाओं को देहरादून समेत अन्य जिलों के विभिन्न स्थानों में सर्विस टेक्निशियन के पद पर नौकरी मिली है।

स्किल डेवलपमेंट सेंटर चंबा में प्रशिक्षण ले रही युवतियों ने केंद्र सरकार की इस योजना के लिए केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद दिया। केंद्र में प्रशिक्षण ले रही विकासखंड चंबा की पंतनगर (रानीचोरी) की उषा बहुगुणा ने बताया कि इस योजना के तहत जो प्रशिक्षण हमें दिया जा रहा है, वो हमारे भविष्य के लिए लाभदायक है। इसको सीखने के बाद हम किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे और आत्मनिर्भर होकर अपने रोजगार की ओर अग्रसर रहेंगे।

प्रशिक्षण में टिहरी गढ़वाल कमांड गांव की ऋषिका बटोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद करते हुए एडुज्वाइन ट्रेनिंग फाउंडेशन (पीआईऐ) का भी धन्यवाद किया।

ऋषिका ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से उन्हें रहने से लेकर खाने तक की तमाम सुविधाएं अच्छे तरीके से दी जा रही है। इसके लिए हम जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार प्रकट करते है।

वहीं उन्होंने सरकार से ऐसी ही अन्य योजनाएं चलाने की अपेक्षा की, ताकि ग्रामीण युवाओं का कौशल निखरे, उनके रोजगार के साथ आर्थिकी मजबूत हो सके।

जिला

Related posts

इस जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियां शुरू।

khabargangakinareki

Gujarat Board Class 10th Result 2024: GSEB ने जारी किया रिजल्ट, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

khabar1239

मुस्कुराहट बांटकर मासूम बच्चों को किया चिकित्सकों ने सम्मानित एम्स ऋषिकेश के सीटीवीएस विभाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम इन बच्चों के दिल की जन्मजात बीमारियों का हो चुका है एम्स में सफल इलाज ।

khabargangakinareki

Leave a Comment