Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

मानसून यानी बरसात से पहले ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यहां नालियों का सफाई अभियान हुआ शुरू।

स्थान ।नैनीताल ।

मानसून यानी बरसात से पहले ही जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नालियों का सफाई अभियान शुरू हो गया है।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मानसून से पूर्व किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारी लगातार जारी है।

इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र के प्रमुख नालों की सफाई एवं चैनलाइजेशन आदि सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर क्षेत्रातर्गत स्थित प्रमुख नाले जो बरसात में खतरे बने रहते हैं, उनसे बचाव हेतु इन सभी नालों की सफाई एवं चैनलाइजेशन व अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम में सिंचाई विभाग,नगर निगम हल्द्वानी एवं वन विभाग द्वारा तेजी से कार्य करते हुए इन नालों की सफाई आदि का कार्य कराया जा रहा है।

सिंचाई विभाग द्वारा कलसिया नाले में 900 मीटर चैनेलाइजेशन का कार्य पूर्ण कर नाले को वर्षात से पूर्व जल निकासी आदि हेतु सुरक्षित कर लिया गया है।

इसी प्रकार नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रकसिया नाला जिसकी कुल लम्बाई 7 किलोमीटर है की सफाई का कार्य लगातार जारी है, जिसमें वर्तमान तक 3 किलोमीटर की सफाई आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा।

देवखड़ी नाले में भू कटाव एवं बाढ़ सुरक्षा नियंत्रण हेतु वन विभाग द्वारा 13 चैक डैमों का निर्माण कराया जा रहा है जिनमें से वर्तमान तक 8 चैक डैम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 10 दिन में पूर्ण कर लिए जाएंगे साथ ही वन विभाग द्वारा देवखड़ी नाले से मलवा हटाए जाने की भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं को भी निर्देश दिए की मानसून से पूर्व सुरक्षा के मद्देनज़र सभी सड़क मार्गो में बंद पड़ी नालियों,कलमठों आदि के साथ ही नालों की सफाई करते हुए सभी सुरक्षा के इंतजार किए जाय।

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 की मौत।

khabargangakinareki

Uttarkashi सुरंग उद्धार: अब मैनुअल खोदाई होगी, सुरंग में खोदाई Machine टूटकर Pipe में फंसी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आपदा की दृष्टि से मॉक ड्रिल का हुआ पूर्वाभास। सम्बंधित कर्मचारी हुए तैनात।

khabargangakinareki

Leave a Comment