Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियो और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ली वर्चुअली बैठक,

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए ली बैठक”

गुरूवार, 26 जून को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियो और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक ली, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन–1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

06 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में तहसील दिवस और एक दिन थाना दिवस का आयोजन भी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए। पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर अतिक्रमण और वेरिफिकेशन अभियान प्रभावी रूप से चलाए जाएं।

प्रत्येक जनपद में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं, इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है, उन्हें शीघ्र बदला जाए।

सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं कम वोल्टेज और बिजली के तार लटकने की समस्या न आए, ऐसे प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के घरों के नक्शे पास करने में कोई विलंब न हो। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एसडीएम संदीप, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत टिहरी के विकास खण्ड जौनपुर में दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर हुआ सम्पन्न।

khabargangakinareki

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश जनस्वास्थ्य के मद्देनजर समय समय पर करता रहा है विभिन्न जनजागरुकता मुहिम संचालित ।

khabargangakinareki

विद्युत चोरी के मामले में विद्युत विभाग ने की छापेमारी, 7 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज।

khabargangakinareki

Leave a Comment