Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री की पहल से महिला अस्पताल उपचार के साथ साथ पार्किंग की सुविधा मिलेगी तामिरदारो को भी।

स्थान। नैनीताल।
मुख्यमंत्री की पहल से महिला अस्पताल उपचार के साथ साथ पार्किंग की सुविधा मिलेगी तामिरदारो को भी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल से दूर हल्द्वानी महिला अस्पताल उपचार के साथ साथ पार्किंग की सुविधा तामिरदारो को भी मिलेगी। जिससे काफी राहत मिल जाएगी। यह पहल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया है।

हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल में 50 बेड के नए भवन के साथ अब पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है।

मुख्यमंत्री की विकासशील सोच और शासन की तत्परता के चलते अब इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में डीएम की पहल के बाद अब इस पर ठोस कार्रवाई शुरू हो गई है।
पार्किंग सुविधा जुड़ने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब सड़क किनारे वाहन खड़े करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
यह निर्णय न सिर्फ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री आम जनता की ज़रूरतों को कितनी प्राथमिकता देते हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:कैबिनेट ने लगायी कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर

khabargangakinareki

यहाँ जिला स्तरीय कार्यशाला की गई आयोजित।

khabargangakinareki

क्रियायोग विज्ञान आनन्द की कुंजी: ब्रह्मचारी सौम्यानंद योगदा सत्संग सोसाइटी का एम्स ऋषिकेश में प्रेरक आध्यात्मिक सत्र।

khabargangakinareki

Leave a Comment