Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मतगणना स्थल पर टाइट रहेगी कानून व्यवस्था।‘‘ ‘‘जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी ने मतगणना स्थल पर प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश।

‘मतगणना स्थल पर टाइट रहेगी कानून व्यवस्था।‘‘

‘‘जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी ने मतगणना स्थल पर प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश।‘‘

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.), टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने प्रत्येक मतगणना केन्द्र स्थल पर नियमानुसार समस्त प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

इसके साथ ही निर्वाचन परिणाम के ऑनलाईन मोड में प्रेषण हेतु मतगणना स्थल में कम्प्यूटर कक्ष स्थापित करते हुए पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर, फोटोकॉपियर्स, प्रिन्टर्स, नेट कनेक्टेविटी, स्कैनर व जनरेटर की व्यवस्था करने, मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे मतगणना प्रक्रिया की विडियोग्राफी करने को कहा गया।

मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना कराये जाने हेतु प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया जायेगा।

सुरक्षा बल, गणना हॉल/पंडाल के बाहर तैनात रहेंगे और निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना अंदर नहीं जाएंगे। मतगणना केंद्र पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई जाएगी।

मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों या कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

मतगणना केंद्र के अंदर केवल फोटोयुक्त पास धारक उम्मीदवारों या मतगणना अभिकर्ताओं को ही प्रवेश मिलेगा।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत किसी भी प्रकार की सभा करने, शस्त्र ले जाने या भीड़ इकट्ठा करने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

मतगणना स्थल पर केवल मतगणना कर्मी, निर्वाचन अधिकारी के सहायक, सुरक्षा बल और व्यवस्था कार्य से संबंधित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। निर्वाचन परिणामों की घोषणा के पश्चात उम्मीदवारों के समर्थन में निकाले जाने वाले जलूसों पर पूर्णतः रोक लगाई गई है।

 

Related posts

आम जनमानस को एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ल्ड एंटिमाइक्रोबाइल अवेयरनेस वीक के दूसरे दिन इस संस्थान द्वारा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

जनता दरबार में 50 शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

khabargangakinareki

Bigg Boss 17: हेयर इंजेक्शन और नकली बालों के कारण खुला अंकिता-विक्की का बड़ा राज

khabargangakinareki

Leave a Comment