Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आरोप:-जाने किसने कहा,अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही बड़ी निविदाएं ।

अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही बड़ी निविदाएं ।

ठेकेदार संगठन नई टिहरी के अध्यक्ष किशोर सिंह मंदरवाल और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में एक सिस्टमंडल अधीक्षण अभियंता आठवां व्रत लोक निर्माण विभाग नई टिहरी से मुलाकात की।
ठेकेदार संगठन ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बुराड़ी के द्वारा जानबूझकर छोटे ठेकेदारों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी निविदाएं लगाई जा रही है। जिसका कि ठेकेदार संघ द्वारा पुरजोर विरोध करेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और ठेकेदार संगठन नई टिहरी के अध्यक्ष किशोर सिंह मंदरवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की शह में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।

बड़ी पहुंच वाले ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए छोटे ठेकेदारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं निविदाओं में इस तरह की शर्तें रखी गई की जिसको छोटे ठेकेदार पूरी ही नहीं कर पाते हैं। 25 लाख के काम पर भी ठेकेदार द्वारा जेसीबी, पोकलेन ,डंपर और 20 लेबर होने की शर्तें रखी गई है जो की निराधार और नियम विरोध है।

ठेकेदार संघ के द्वारा स्थानीय विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी जी से भी दूरभाष पर वार्ता कर उक्त मामले का निराकरण करने की मांग की

सिस्ट मंडल ने खंबाखल सिलोडा मोटर मार्ग चाका सिलोडा मोटर मार्ग सदर गांव रेका मोटर मार्ग रेका से दुनियाली मोटर ओनालगांव गांव से राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज तोली सेंन मुख़ेम मोटर मार्ग सहित लंबित पड़े स्वीकृत मार्गों की पर अति शीघ्र कार्रवाई करने की भी मांग की।

सिस्ट मंडल ने मांग की है कि अति शीघ्र उपरोक्त निविदाओं को निरस्त कर छोटी-छोटी निवेदन जारी की जाए अन्यथा ठेकेदार संघ बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बुराड़ी और जिला प्रशासन की होगी।

सिस्ट मंडल में ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष किशोर सिंह मंदिरवाल जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोविंद सिंह रावत मुरलीधर सेमवाल बलवीर सिंह असवाल नत्थी सिंह राणा कृष्ण सिंह कैंतूरा जयपाल सिंह नेगी जुगल किशोर संदीप चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी द्वारा जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय, क्रीड़ा मैदान नरेंद्रनगर, नरेंद्रनगर बाजार, खारास्रोत पार्किंग, पूर्णानंद इंटर कॉलेज खेल मैदान, जानकी पुल पार्किंग, ओंकारानंद घाट आदि स्थलों का किया गया निरीक्षण।

khabargangakinareki

जनता दरबार में 50 शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापार मंडल के भारी विरोध के बाद जिलाधिकारी की पहल से लगा हस्त शिल्प मेला ।

khabargangakinareki

Leave a Comment