Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में  गुरूवार को जिला क्रीड़ विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता की गई आयोजित।

‘राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न‘‘

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में  गुरूवार को जिला क्रीड़ विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सॉफ्टबॉल खेल सबसे बेहतरीन खेल है।

यह खेल समय प्रबंधन, कौशल एवं स्वस्थ मन की भावना जागृत करता है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सॉफ्टबॉल फाइनल क्रीडा प्रतियोगिता में देहरादून 3-1 से विजेता और ऋषिकेश की टीम उपविजेता रही।

सॉफ्टबॉल क्रीडा प्रतियोगिता में प्रथम सेमीफाइनल नई टिहरी व ऋषिकेश के बीच खेला गया, जिसमें ऋषिकेश ने 10-0 से फाइनल में प्रवेश किया।

इसी प्रकार द्वितीय सेमीफाइनल में देहरादून व पौड़ी के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने पौड़ी को 7-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

क्रीडा प्रतियोगिता के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, सचिव कमल नयन रतूड़ी, कोच यजुवेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष कपूर कुमाई व राकेश चंद्, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल; नरेश मोहन भट्ट चक्रधर प्रसाद भद्री मंजू रमोला, राखी राणा, मोनिका आदि के द्वारा खेल में अपना विशेष योगदान दिया गया।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की अब खैर नही- डीएम।

khabargangakinareki

चुनाव:-आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराए जाने हेतु को गुरूवार वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन दल, उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा दल को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी बस हादसे में राज्यपाल ने मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।

khabargangakinareki

Leave a Comment