Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

पत्रकार दीपक की दो बदमाश बिल्डरों ने जमकर पिटाई । जिसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त । मुख्यमंत्री श्री धामी के बुलडोजर ने ध्वस्त कर डाला अवैध निर्माण।

स्थान। नैनीताल।
पत्रकार दीपक की दो बदमाश बिल्डरों ने जमकर पिटाई । जिसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त । मुख्यमंत्री श्री धामी के बुलडोजर ने ध्वस्त कर डाला अवैध निर्माण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर हल्द्वानी के पत्रकार दीपक अधिकारी न्यूज़ कवरेज के लिए अपने पत्रकार साथी के साथ गये थे। जहाँ बिल्डरों द्वारा नाले के पास अवैध रूप से निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा था तो दीपक अधिकारी उस सच्चाई को जनता व अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामने अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से दिखाना चाहते थे।

जिससे जिला प्रशासन, व अन्य लोग देख सकें नालियों के पास किस तरह अवैध निर्माण हो रहा है और प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक सब मौन बने हुए हैं।
इसी खबर को मौके पर जाकर कवरेज कर रहे थे कि बिल्डर अजित चौहान, अनिल चौहान नाम के अभियुक्तों ने दीपक व उसके पत्रकार साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । जिससे वह घायल हो गया, उसको देर रात कृषणा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कर दिया गया।

जिसके चलते पूरे उत्तराखंड के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। तमाम संगठनों के प्रतिनिधि अपने अपने माध्यम से अधिकारियों से सम्पर्क बनाये रखें थे। जिसके चलते आज सुबह जिला , पुलिस
प्रशासन समेत तमाम जनप्रतिनिधि जहां अवैध निर्माण हल्द्वानी ऊँचा पुल के पास नाले में किया जा रहा था। उस पर मुख्यमंत्री श्री धामी का बुलडोजर चला कर तहस नहस कर डाला व अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उनकी जेल के सलाखों में जाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। घटना का संज्ञान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने तुरंत लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, प्राधिकरण सचिव विजय नारायण शुक्ला, व तहसील दार कुलदीप पांडे मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand सरकार ने मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए संशोधित सेवा नियम जारी किए, जिससे समूह सी या समकक्ष पदों पर भर्ती

khabargangakinareki

“मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Garhwal University के स्वर्ण जयंती समारोह में युवाओं से राज्य के विकास में भाग लेने का आह्वान किया।”

khabargangakinareki

यहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज हुई 22 शिकायतें/मांग पत्र।

khabargangakinareki

Leave a Comment