Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुनि की रेती–तपोवन क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता अभियान।

नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुनि की रेती–तपोवन क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता अभियान”

आज गुरुवार, नववर्ष के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मुनि की रेती एवं तपोवन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।

यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में पर्यटक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाए जाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अभियान के तहत जिलाधिकारी द्वारा मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद पार्किंग मैदान की नालियों में जमा कूड़े की स्वयं सफाई की गई।

इसके साथ ही शेष नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुनि की रेती अंकिता जोशी को दिए गए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक सप्ताह अभियान के अंतर्गत नियमित चेकिंग करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी इस लक्ष्य के साथ कार्य करें कि मुनि की रेती स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करे। उन्होंने होटल संचालकों एवं पर्यटकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

इसके पश्चात नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट द्वारा जिलाधिकारी का नगर पंचायत कार्यालय में स्वागत किया गया। इसके उपरांत बजरंग सेतु का निरीक्षण किया गया, जहाँ जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेतु पर एकत्रित कूड़े को साफ कर निस्तारित किया गया।

इस अवसर पर सीडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार अयोध्या उनियाल, ईओ तपोवन अंजलि रावत सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

नरेंद्रनगर विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण  अभियान का अपर आयुक्त ने लिया जायजा।

khabargangakinareki

कई कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।

khabargangakinareki

Uttarakhand: विश्व हिन्दू परिषद के खर्च पर 1500 भक्तों को विशेष ट्रेन से Ayodhya पहुंचाएगी, Shri Ram जन्मभूमि मंदिर की यात्रा के लिए

khabargangakinareki

Leave a Comment