Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

क्यारी एवं द्वारगढ़ न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न।

‘क्यारी एवं द्वारगढ़ न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘‘

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गुरूवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत तहसील टिहरी विकास खण्ड थौलधार के क्यारी न्याय पंचायत एवं तहसील धनोल्टी विकास खण्ड जौनपुर के द्वारगढ़ न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये गये।

तहसील धनोल्टी विकास खण्ड जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत द्वारगढ के रा.इ.का. गरखेत में एसडीएम अंकित राज की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी नरेन्द्रनगर सचिन कुमार ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 329 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 62 शिकायतें प्राप्त हुई, प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 06 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 63 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, तहसीलदार भूपेन्द्र राणा, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, एडीओ पंचायत हरीश प्रसाद नौटियाल सहित जनप्रतिनिधि राजेश सजवाण, नरेश पंवार, कल्पाना सजवाण, सबिता सजवाण, मंजू पंवार, रोशन वर्मा, सुरेेन्द्र रावत, आनन्द रावत, आखी रावत, सुन्दर चौहान, बीनू पंवार, कुलदीप नौटियाल, कुसुम राणा, धीरज वर्मा, बबीता देवी आदि अन्य मौजूद रहे।

तहसील टिहरी विकास खण्ड थौलधार क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्यारी के रा.इ.का. नागराजधार में एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी/पीओ उरेडा शिव सिंह मेहरा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर 233 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया।

प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 33 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 79 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे बॉलीवुड के ये अभिनेता।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-श्राद्ध पक्ष में अपने पित्रो को तर्पण देने के लिए कई श्रद्दालु पहुंचे गंगोत्री धाम.

khabargangakinareki

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन।

khabargangakinareki

Leave a Comment