Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-जब यातायात व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी।जाने पूरा मामला।

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार खुद पहुंचे मौके पर।

पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं।

जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।

टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए।
वहीं पीडी डीआरडीए टिहरी का भी शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देशी घी और मक्खन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू।

khabargangakinareki

उत्तराखंड टनल हादसा: मजदूरों के चेहरे पर दिखी खुशी, सुरंग में पहुंचा 10 दिन बार कैमरा

khabargangakinareki

डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं‘‘ ‘‘जनता दरबार में 75 से अधिक आवेदन पत्र पंजीकृत।

khabargangakinareki

Leave a Comment