Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) में स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, विद्युत, पेयजल, शिक्षा के प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे।

टिहरी गढ़वाल :-
*देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) में स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, विद्युत, पेयजल, शिक्षा के प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे*

देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सभागार में
ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई विधायक विनोद कंडारी देवप्रयाग भी बैठक में शामिल हुए, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को जोर-शोर से उठाया।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति, लंबित योजनाओं तथा स्थानीय जनसमस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा एकमत के साथ पिछले दो महीने मैं बागी एवं देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत दो महिलाओं की अलग-अलग कारणों से दुर्घटनाओं मैं मृत्यु को सदन में उठाया कहा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ईलाज समस से न मिलने पर उनकी मौत हुई है कहा यदि उनको समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जिंदगी बचाई जा सकती थी उन्होंने सदन में देवप्रयाग क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं डॉक्टरों की नियुक्ति एवं उप जिला चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव रखा।

वहीं बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रत्येक आंगनबाडी एवं स्कूलों में मिलने वाला मिड-डे पोषाहार की सूची आंगनबाड़ी केंद्र पर चस्पा करने का प्रस्ताव रखा गया साथ ही सदन में विभिन्न ग्रामीण इलाकों में टेढ़े मेढ़े विद्युत पोलों को ठीक करने, विद्युत तारों पर लगने वाले पेड़ों की लविंग एवं झूलते हुए विद्युत तारों को ठीक करने को प्रमुखता से रखा कहा की आए दिन झूलते विद्युत तारों से करंट लगने से जनहानि की संभावना बनी रहती है । जिस पर सदन द्वारा संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए एक माह के भीतर विद्युत संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने सदन को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों आभार व्यक्त करते हुए कहा कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण है। विधायक ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस की समस्याओं को प्रमुखता से ले।

बैठक के दौरान देवप्रयाग विकास के प्रथम ब्लाक प्रमुख व पूर्व विधायक स्व गोक्दि प्रसाद गैरोला जी के चित्र का अनावरण भी किया गया।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख विकास कैन्तुरा, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत राजधिकारी एम एम खान,खंड विकास अधिकारी महावीर शाह,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी,, सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत, युवा कल्याण, उद्यान, सेवायोजन एवं अन्य विभागों के अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related posts

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जनवरी 25 की इस तारिख को, जाने आवेदन से संबंधी अन्य बातें।।

khabargangakinareki

उत्तराखंड: फर्जी बैंक गारंटी पर काम देने वाले पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर सस्पेंड, वित्तीय अनियमितता का भी आरोप

cradmin

ब्रेकिंग:- पर्यटक स्थल पर मिले हज़ारो के नोट, पुलिस जांच में जुटी।

khabargangakinareki

Leave a Comment