Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

जनपद टिहरी गढ़वाल में सोमवार को प्रताप इण्टर कॉलेज प्रांगण में सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना।

जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 जनसमस्या पत्र दर्ज किए गए जिनका अधिक से अधिक मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के दिशा – निर्देश दिए गए ।

इस मौके पर ग्राम पंचायत रिंगाल गढ़ सकलाना के पूर्व प्रधान अजय सिंह राणा द्वारा दैवीय आपदा से विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार लगाने की मांग, ग्राम चांजी तल्ली की सोहन लता रावत द्वारा अपने निजी खेत से ट्रांसफर्मर हटाये जाने, निवासी ग्राम बमराडी थौलधार द्वारा क्षेत्र की सड़को की मरम्मत व बस सेवा लगाने आदि शिकायत से प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारण करने के निर्देश दिए ।

इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ श्याम विजय, एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के दिशा-निर्देशन में विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार के क्षेत्र में सशक्त होते युवा।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी व उसके आसपास बारिश के साथ साथ हुई ओला वृष्टि । जन जीवन अस्त व्यस्त।

khabargangakinareki

प्रसिद्ध श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन एवं शुभारम्भ किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment