Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-ललित जोशी बने भारतीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष। पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दी बधाई।

स्थान। नैनीताल।
ललित जोशी बने भारतीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष। पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दी बधाई।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन जोशी को भारतीय पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी ने उत्तराखंड का बरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री जोशी के बरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश के नगर ,जिलों के व हिंदुस्तान के पत्रकार बन्धुओं के साथ साथ शुभचिंतकों ने व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी है। ललित जोशी विगत 38 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। अभी वर्तमान में दैनिक जनमोर्चा के साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया व सोशल मीडिया व प्रिन्ट में संवाद सूत्र का कार्य कर रहे हैं।
ललित जोशी नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रचार प्रसार प्रतिनिधि भी रहे हैं।
श्री जोशी ने कहा वह हमेशा पत्रकारों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे।
इससे पूर्व ललित जोशी भारतीय पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष नैनीताल रहें हैं।
जब श्री जोशी उत्तराखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सदस्य रहे तो उन्होंने जनपद के पत्रकारों की समस्याओं को उठाया था, उन्होंने कहा किसी भी पत्रकार साथी को परेशानी हुई तो वह उस पत्रकार साथी की समस्या को हल करने का अपने स्तर से पूरी तरह प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा वह अति शीघ्र ही भारतीय पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर यूनियन की बैठक करेंगे। उन्होंने भारतीय पत्रकार यूनियन के सदस्यों का आभार जताया जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसमें हर तरह से आगे बढ़ेगे।

Related posts

तहसील घनसाली एवं बालगंगा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

Uttarakhand News: राज्य पोषित योजनाओं में कितना budget खर्च, अब आसानी से लगेगा पता

khabargangakinareki

High Court: कोर्ट ने जबरन रिटायर किए गए ड्राइवर-कंडक्टरों को बहाल करने का आदेश दिया

khabargangakinareki

Leave a Comment