Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने लिया निर्वाचन उपकरणों के वेयरहाउस का जायजा” “सीलबंद कक्षों और कैमरा निगरानी व्यवस्था का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन।

“जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण”

“जिलाधिकारी ने लिया निर्वाचन उपकरणों के वेयरहाउस का जायजा”

“सीलबंद कक्षों और कैमरा निगरानी व्यवस्था का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन”

“मासिक निरीक्षण में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पाई गई संतोषजनक”

“जिलाधिकारी टिहरी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को परखा”

आज शुक्रवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित भंडारण हेतु बनाए गए चारों कक्षों का निरीक्षण किया, जहां मशीनों को सीलबंद कक्ष में रखा गया है। उन्होंने प्रत्येक कक्ष के मुख्य द्वार की सील की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए और नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।

इस अवसर पर एडीएम अवधेश कुमार, कांग्रेस पार्टी के महासचिव गब्बर सिंह रावत, बीजेपी पार्टी से जयेंद्र पंवार, बसपा प्रदेश सचिव सुशील पांडे सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

 

Related posts

राकेश राणा थानामंडी विधानसभा और मुसर्रफ अली बने राजौरी विधान सभा के प्रभारी। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी।

khabargangakinareki

एम्स,ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में विभिन्न यौगिक गतिविधियां शुरू।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-बजट संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाने विचार ।

khabargangakinareki

Leave a Comment