Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-घनसाली के दूरस्थ गांव में भालुओ ने 2 युवको पर किया घातक हमला।

घनसाली के दूरस्थ गांव में भालुओ ने 2 युवको पर किया घातक हमला।

घनसाली विधानसभा के सीमांत बिशन गांव में सुबह सुबह दो भालुओ ने नेपाली मूल के दो युवको पर घातक हमला कर दिया।
इस हमले में किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाए दोनों युवक।
एक युवक का नाम दुर्गा महर तथा दूसरे युवक का नाम प्रसाद बोहरा है।

युवको ने बताया कि वे राशन लेकर बिशन गांव से ऊपर बोल्या मंदिर में सुबह 7 बजे के आसपास जा रहे थे ठीक उसी वक्त एक मोड़ पर दो भालुओ ने उन पर हमला कर दिया जिसमे दोनों युवकों को काफी चोटे आयी जिसमे एक से युवक जिसका नाम दुर्गा मगर के हाथ मे फ्रैक्चर भी आया है।
जिसे सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद बौराड़ी अस्पताल भेजा गया है।

वही इस पूरे मामले में सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में तैनात डॉ राजकुमार सराफ ने बताया कि दोनों की स्थिति अभी ठीक है।

सर्दियों के मौसम में जँगली जानवर खासतौर पर भालू रिहायशी इलाकों का रूख करने लग जाते है जिससे कभी भी बड़ा खतरा ग्रामीणों को बना रहता है।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में सुरक्षा कार्य में तैनात मैसर्स प्रिंसिपल सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मियों ने सेवा समाप्ति के नोटिस के बाद एकत्र होकर प्रशासन के समक्ष रखा अपना पक्ष।

khabargangakinareki

दुःखद खबर:नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने दफ्तर में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel बचाव अभियान: Navyug द्वारा Silkiara टनल से 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान के खर्च का बोझ

khabargangakinareki

Leave a Comment