Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए नियुक्ति अनिवार्य, राजनीतिक दलों को दिए निर्देश।

प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए नियुक्ति अनिवार्य, राजनीतिक दलों को दिए निर्देश।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के दृष्टिगत समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदेय स्थल हेतु प्रारूप बीएलए-2 के माध्यम से एक-एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की अनिवार्य नियुक्ति किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी द्वारा बीएलए नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव अथवा अन्य अधिकृत पदाधिकारी द्वारा प्राधिकरण प्रपत्र नमूना फार्म आईडी बीएलए-1 के माध्यम से जिला अथवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक प्रतिनिधि को बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने हेतु अधिकृत किया जाएगा। राजनीतिक दल किसी जनपद के अंतर्गत एक से अधिक व्यक्तियों को भी अधिकृत कर सकते हैं, जिसमें संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिकृत प्रतिनिधि प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए फार्म आईडी बीएलए-2 के माध्यम से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करेंगे तथा एक मतदेय स्थल हेतु एक बीएलए नियुक्त किया जाएगा। यदि किसी बीएलए को एक से अधिक भागों के लिए नियुक्त किया जाता है, तो ऐसी नियुक्ति केवल एक ही केंद्र में स्थापित मतदेय स्थलों के लिए मान्य होगी तथा प्रत्येक भाग के लिए पृथक बीएलए-2 प्रपत्र भरना होगा।

बैठक में बताया गया कि बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति पुनरीक्षण अवधि एवं गैर-पुनरीक्षण अवधि सहित आगामी वर्षों तक प्रभावी रहेगी, जब तक संबंधित राजनीतिक दल द्वारा उसे वापस न लिया जाए अथवा संबंधित व्यक्ति उस निर्वाचन क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता न रहे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकार, स्थानीय प्राधिकरण अथवा सार्वजनिक उपक्रमों में सेवारत व्यक्ति बूथ लेवल एजेंट के रूप में कार्य नहीं कर सकते हैं।

बैठक में राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई कि उनके द्वारा नियुक्त बीएलए अपने क्षेत्र में नियुक्त बीएलओ को सहयोग प्रदान करें। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं सत्यापन कार्यों में बीएलए, बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, जिससे शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके तथा कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।

इस बैठक में विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधि, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नरेंद्र चन्द, भारत कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, बीजेपी मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस पार्टी महासचिव गब्बर सिंह, सहित एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी जवाहर उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस लाईन चंबा में किया गया क्राइम मीटिंग का आयोजन । सराहनीय कार्य करने वाले 12 कार्मिकों को टिहरी कप्तान श्री आयुष अग्रवाल द्वारा “Employee“ of the Month” घोषित कर नगद“` धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया पुरस्कृत ।

khabargangakinareki

सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में निकाली गई पदयात्रा।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-ब्लाक प्रमुख के खिलाफ ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भारी आक्रोश, जमकर नारेबाजी।

khabargangakinareki

Leave a Comment