Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

देवरीतल्ली से ‘जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, ग्रामीण श्रमिकों को अब 125 दिन का रोजगार एवं ₹300 प्रतिदिन मजदूरी।

देवरीतल्ली से ‘जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, ग्रामीण श्रमिकों को अब 125 दिन का रोजगार एवं ₹300 प्रतिदिन मजदूरी*

जनपद टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल एवं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विकासखंड चंबा के देवरीतल्ली (कोटी) से ‘जी राम जी योजना’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।

विधायक किशोर उपाध्याय ने अवगत कराया कि योजना के अंतर्गत अब पात्र श्रमिकों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, पूर्व में मिलने वाली ₹252 प्रतिदिन मजदूरी के स्थान पर अब ₹300 प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इस योजना में पानी की पाइपलाइन का नया कार्य एवं रिपेयर वर्क भी शामिल किया जाएगा।

इसके उपरांत सीडीओ वरुणा ने विकासखंड चंबा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही कोचिंग व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने तथा सभी व्यवस्थाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर चंबा प्रमुख सुमन सजवाण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों की टॉर्च/मशाल यात्रा, शुभंकर जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 जनवरी, 2025 को विकासखण्ड भिलंगना, टिहरी गढ़वाल से प्रवेश कर रही है।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-विधायक प्रमोद नैनवाल ने ग्रामीणों के साथ खेली होली, ग्रामीणों को दी होली की बघाई

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel Updates: सीएम धामी पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

khabargangakinareki

Leave a Comment