Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीय

एसआईआर के तहत भेजे गए नोटिसों की सुनवाई जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार कर रही हैं मॉनिटरिंग।

एसआईआर के तहत भेजे गए नोटिसों की सुनवाई जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार कर रही हैं मॉनिटरिंग*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के अंतर्गत जारी नोटिसों पर नियमानुसार सुनवाई की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

मंगलवार 04 अगस्त 2026 तक प्राप्त प्रगति के अनुसार जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई एवं नोटिस निस्तारण का कार्य तेज गति से जारी है।
अब तक जनपद में 1,17,501 नोटिस के सापेक्ष  1,07,712 नोटिसों का वितरण किया जा चुका है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,230 मामलों की सुनवाई संपन्न हो चुकी है, जबकि समयावधि पूर्ण होने के  वर्तमान में 814 प्रकरण लंबित हैं, जिनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही पात्रता के संबंध में प्राप्त अभ्यावेदनों एवं आपत्तियों का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा एसआईआर अभियान की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ( एईआरओ) एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जाए।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार आज 05 अगस्त 2026 को घनसाली विधानसभा क्षेत्र में 9 स्थानों पर नोटिसों की सुनवाई निर्धारित की गई है वहीं देवप्रयाग में 12 स्थानों , नरेंद्रनगर 15 स्थानो पर, प्रतापनगर 13 स्थानों पर, टिहरी में 10 स्थानो पर तथा धनोल्टी में  11 मतदेय स्थानों पर नोटिसों की सुनवाई कार्य गतिमान है।

Related posts

ब्रेकिंग:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का फूँका पुतला

khabargangakinareki

Chamoli की Niti घाटी में ठंडक देने वाली Snowfall, तापमान -10 Degrees Celsius से नीचे चला गया; जलस्रोत जम गए

khabargangakinareki

Uttarakhand राज्य कर्मचारियों को लंबित 4% DA बढ़ोतरी मिलेगी, CM Dhami ने आश्वासन दिया।

khabargangakinareki

Leave a Comment