Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

रीप परियोजना के सामुदायिक उद्यमों का परियोजना निदेशक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

रीप परियोजना के सामुदायिक उद्यमों का परियोजना निदेशक ने किया स्थलीय निरीक्षण।

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक व आईएएस (प्रशिक्षु) ज्योति द्वारा विकास खंड भिलंगना के अन्तर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से सहकारिताओ एवं स्वयं सहायता समूहों के द्वारा संचालित समुदायिक स्तर के उद्यमों एवं कलेक्शन सेंटर का भौतिक एवं धारातलीय निरीक्षण किया गया।

विकास खंड कार्यालय में खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक तथा ब्लॉक स्तरीय कार्मिकों के साथ रीप परियोजना के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। तत्पश्चात
रीप परियोजना के द्वारा वित्त पोषित संगम स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित CBO आधारित उद्यम लेवलिंग प्रिंटिंग युनिट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उज्जवल स्वायत्त सहकारिता द्वारा कलेक्शन सेंटर हेतु चयनित भूमि का धारातलीय निरीक्षण किया गया। तथा उज्जवल स्वायत्त सहकारिता द्वारा चमियाला में संचालित समुदायिक आधारित उद्यम हिलांश गढ़वाल मार्ट का भौतिक एवं वित्तीय स्थिति का निरीक्षण किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत कोठियाडा में CBO आधारित उद्यम एकीकृत खेती (integrated farming) का निरीक्षण किया गया उक्त उद्यम की स्थिति का जायजा लेते हुए, दुरभाष के माध्यम से जिला उद्यान अधिकारी को त्वरित पाॅलीहाउस लगवाने हेतु सक्त निर्देश दिए गए।

इसके साथ संगम स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित समुदायिक आधारित उद्यम माॅडर्न नर्सरी का निरीक्षण किया गया, वहीं ग्राम पंचायत मज्याडी में निर्माणाधीन कलेक्शन सेंटर का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया गया। प्रगति स्वायत्त सहकारिता देवट के द्वारा घनसाली में संचालित समुदायिक आधारित उद्यम फुड का धरातलीय निरीक्षण करते हुए प्रगति का जायजा लिया गया।

परियोजना निदेशक द्वारा रीप परियोजना के कार्यों को देखते हुए व्लाॅक स्तरीय कार्मिकों एवं सीएलएफ स्टाफ द्वारा किए जा रहे मेहनत एवं प्रयासों की प्रशंसा की गई। तथा परियोजना कार्यों को निरन्तर बेहतर बनाने के लिए
प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकान्त भट्ट, तथा ब्लॉक स्तरीय रीप कार्मिक, सीएलएफ स्टाफ एंव समूह सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस के चैकिंग अभियान लगातार जारी।

khabargangakinareki

एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा आज सोमवार को आॅल सेंट कावेंट स्कूल नई टिहरी में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

आये दिन रात चलती बसों में चोरी करने वाले उच्चकों को पुलिस ने धर दबोचा और पहुँचाया जेल की सलाख़ों के पीछे।

khabargangakinareki

Leave a Comment