Khabar Ganga Kinare Ki
Uncategorized

दावे:एसआईआर-2026: टिहरी में 99.99% सुनवाई पूरी।

‎एसआईआर-2026: टिहरी में 99.99% सुनवाई पूरी*
‎
‎उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की सुनवाई के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
‎
‎उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 03 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
‎
‎उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 994 मतदान केंद्र तथा 4,63,628 मतदाता हैं। अनमैप एवं विसंगति की श्रेणी में चिह्नित निर्वाचकों को नोटिस वितरित कर सुनवाई की जा रही है। जनपद में कुल 1,17,501 नोटिस जारी एवं वितरित किए गए, जिनमें से 1,17,500 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। इस प्रकार 99.99 प्रतिशत सुनवाई पूर्ण हो चुकी है।
‎
‎उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 07 सितंबर 2026 तक 18-49 आयु वर्ग के लिए प्राप्त प्रपत्र-6 के 3,171 आवेदनों में 1,634 स्वीकार, 62 निरस्त तथा 489 प्रपत्र मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में हैं। प्रपत्र-7 के 613 आवेदनों में 168 स्वीकार, 16 निरस्त तथा 360 प्रपत्र शामिल करने की प्रक्रिया में हैं। इसी प्रकार प्रपत्र-8 के 1,021 आवेदनों में 549 स्वीकार, 15 निरस्त तथा 58 प्रपत्र मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में हैं।
‎
‎बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, वरिष्ठ सहायक मनोज भट्ट, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुरारी लाल खंडवाल, भाजपा से राजेंद्र प्रसाद डोभाल एवं जयेन्द्र पंवार, उत्तराखंड क्रांति दल से लोकेंद्र दत्त जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
‎
‎

Related posts

किरायेदारी अधिनियम 2021: उत्तराखंड विस में हुआ पास, अब मकान मालिक नहीं बढ़ा सकेंगे मनमाना किराया

cradmin

Harbans Kapoor Death: भाजपा की सबसे जिताऊ सीट पर अब कौन संभालेगा विरासत, नए चेहरे को लेकर शुरू हुई चर्चा

cradmin

web stories

khabargangakinareki

Leave a Comment