Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

बालगंगा महाविद्यालय में एनएसयूआई ने दूसरी बार भी परचम लहराया* *छह पदों पर निर्विरोध चुने गए छात्रसंघ पदाधिकारी,अध्यक्ष पद पर आमने सामने की टक्कर।

*बालगंगा महाविद्यालय में एनएसयूआई ने दूसरी बार भी परचम लहराया*
*छह पदों पर निर्विरोध चुने गए छात्रसंघ पदाधिकारी,अध्यक्ष पद पर आमने सामने की टक्कर*
*घनसाली* बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल में छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. दर्मियान सिंह भंडारी ने बताया कि एकल नामांकन पत्र दाखिल होने तथा कुछ प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में एनएसयूआई की उपाध्यक्ष पद पर कु. अमीषा रावत,सचिव पद पर प्रियांशु सुरीरा, सह सचिव पद पर कु. आरती,कोषाध्यक्ष पद पर कु. सलोनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर श्री दिव्यम सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर कु. राधिका सभी छात्र प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना गया हैं।
निर्वाचन अधिकारी डॉ0 डीएस भंडारी ने बताया कि सचिव पद की प्रत्याशी कु. दिया सेमवाल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी सुजल शाह ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद शेष प्रत्याशियों को संबंधित पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अब अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रियांशी तिवाड़ी और एबीवीपी के सुजल शाह के बीच आमने सामने की टक्कर है।
महाविद्यालय में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।
उधर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नरेन्द्र सिंह रावत नरी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नित्यानंद कोठियाल आक्षित रावत,लखन रावत,गौरव राजपूत,आदि ने कहा कि संगठन के छात्र प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचित होने से साफ होता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किये जा रहे धोखे व बर्बरता का परिणाम है कि युवाओं का भाजपा समर्थित एबीवीपी का सफाया किया जा रहा है।

Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल की प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आवासीय परिसर में निर्माण कार्य, मुख्य सड़क एनएच के ऊपर भवनों की सुरक्षा दीवार, एम.पी. हॉल को साउण्ड ईको फ्री बनाये जाने आदि अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

khabargangakinareki

टिहरी जिलाधिकारी ने रेंडमाइजेशन का लिया जायजा” “टिहरी गढ़वाल के प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान पार्टियों का हुआ चयन”।

khabargangakinareki

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा के पस्या नदी मै एक करोड 21लाखकी लागत से बनने वाले पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्यपूर्ण करने के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment