Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशी

विजय संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित हुई भाजपा मंडल चिन्यालीसौड़ की बैठक

Subhash badoni , उतरकाशी-  *विजय संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित हुई भाजपा मंडल चिन्यालीसौड़ की बैठक*

उत्तरकाशी जनपद के प्रवेश द्वार और यमुनोत्री विधानसभा के भाजपा मण्डल चिन्यालीसौड़ की 5 और 6 जनवरी को होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में यूजेवीएनएल के गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक मण्डल अध्यक्ष विजय बडोनी की अध्यक्षता में आहूत हुई।
बैठक में यात्रा की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए विजय संकल्प यात्रा के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस की उपस्थिति हेतु निमंत्रण देने हेतु विचार विमर्श किए गए।
इस अवसर पर निवर्तमान राज्य मंत्री और पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी रामसुन्दर नौटियाल,पूर्व राज्यमंत्री जगबीर सिह भण्डारी, ब्लांक प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली, जनपद के प्रवासी सह प्रभारी विनय नेगी, प्रवासी कार्यकर्ता सत्येंद्र, यमुनोत्री विधानसभा के पूर्णकालिक सदस्य प्रमोद चन्द रमोला, मण्डल महामंत्री मनोज कोहली और श्यामलाल जोशी,टीका सिह महन्त, त्रेपन सिह पँवार, चैन सिह महर, विजेंद्र कोहली, राजेन्द्र पँवार, राजेन्द्र रांगड़, जीत लाल, बिक्रम रावत, गम्भीर सिह रावत, विनोद घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-प्रदेश की उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की इस दिन होगी विधिवत शुरुआत ।

khabargangakinareki

पुलिस लाईन चंबा में किया गया क्राइम मीटिंग का आयोजन । सराहनीय कार्य करने वाले 12 कार्मिकों को टिहरी कप्तान श्री आयुष अग्रवाल द्वारा “Employee“ of the Month” घोषित कर नगद“` धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया पुरस्कृत ।

khabargangakinareki

टिहरी जिलाधिकारी ने रेंडमाइजेशन का लिया जायजा” “टिहरी गढ़वाल के प्रथम रेंडमाइजेशन में मतदान पार्टियों का हुआ चयन”।

khabargangakinareki

Leave a Comment