Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारविशेष कवर

बिग ब्रेकिंग:- पेटीएम बैंक के इस काम पर आरबीआई ने रोक लगाई।इस कार्य को तुरंत बंद करने के निर्देश।

‘तुरंत बंद करो’! पेटीएम बैंक के इस काम पर आरबीआई ने रोक लगाई।

ताजा मामला प्रकाश में आया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम पेमेंट
बैंक के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक काम करने पर रोक लगा दी है , यह भी कहा जा रहा है कि इससे पेटीएम की कुछ सर्विस पर असर दिखने के आसार है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने पीटीएम
आईटी ऑडिट कराने को कहा है अब ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही
आरबीआई द्वारा फिर से मंजूरी मिलने की बात कही गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने पेटीएम को निर्देश जारी किया है कि वह नए ग्राहकों को एक सर्विस के लिए नए ‘तत्काल रूप से जोड़ना बंद’ करे।
इसके पीछे की वजह भी यह बताई जा रही है।

पेटीएम पेमेंट बैंक को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा कहा गया है कि वो अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहकों को जोड़ना तत्काल रूप बंद करे।
वही इस इस निर्देश के साथ केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वो अपने प्लेटफॉर्म के आईटी सिस्टम का ऑडिट कराने के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म को नियुक्त करे।

यह भी बताया गया है कि अब ऑडिट रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी मंजूरी।
वही केंद्रीय बैंक का इस मामले में कहना है कि बैंक के कामकाज की समीक्षा के तहत उसने कुछ निगरानी संबंधी चिंताओं को देखा, जिसके मध्यनजर उसने द्वारा यह फैसला लिया
गया है।
वही अब फिर से नए ग्राहकों को जोड़ने सम्बंधी मंजूरी देने का फैसला आगे आने वाली आईटी ऑडिटर्स की रिपोर्ट की समीक्षा रिपोर्ट के बाद मिलने वाली विशेष अनुमति पर पूरी तरह से निर्भर करेगा।
आपको यह भी बताते चले कि
रिजर्व बैंक द्वारा यह निर्देश बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट-1949 की धारा-35A के तहत उसे मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए Paytm पेमेंट बैंक को दिया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है, जो देश भर में कार्यरत सभी तरह के बैंकों का नियमन करता है।

Related posts

प्रतापनगर ब्लॉक के इस राo उo माo विद्यालय में आपदा प्रबंधन, खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा प्राथमिक सहायता सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

khabargangakinareki

उप चुनाव:-जनपद के अन्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त सभी स्थानों पर उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी।जाने अधिक इस खबर में।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-महिला स्वास्थ्य जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक” का आयोजन के माध्यम से विज्ञान में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाया।

khabargangakinareki

Leave a Comment