Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचार

ब्रेकिंगः-विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन

रानीखेत – रानीखेत के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने उद्यान एवं कृषि विभाग के एकीकरण को कास्तकारों के अलावा दोनों विभागों के कार्मिकों के हितों की दिशा में भी अनुचित ठहराते हुए विलय का विरोध किया है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर औद्यानिकी को बढ़ावा देने तथा चौबटिया, रानीखेत स्थित उद्यान निदेशालय की बेहतरी की बेहतरी की दिशा में कदम उठाते हुए अधिकारियों को मूल तैनाती स्थलों में बैठाने का आग्रह किया।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि वर्तमान में उद्यान एवं कृषि विभाग के एकीकरण की कार्रवाई गतिमान है।

अवगत कराया कि 1952 में अविभाजित उप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की दूरदर्शी व बहुआयामी सोच के चलते राज्य के पर्वतीय भूभाग में निवास करने वालों के जीवीकोपार्जन तथा उन्हें बागवानी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चौबटिया रानीखेत में उद्यान निदेशालय की स्थापना की गई थी।

सीएम ने इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related posts

तीन अलग-अलग प्रकरणों में यहां पुलिस द्वारा की गयी शराब की बरामदगी* *शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी किया गया सीज।

khabargangakinareki

एम्स,ऋषिकेश में विश्व गुर्दा दिवस पर मरीजों, तीमारदारों व अन्यलोगों को गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के प्रति किया जागरुक।

khabargangakinareki

khabargangakinareki

Leave a Comment