Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड तृप्ति बहुगुणा ने सी टी स्कैन का शुभारंभ कर जनता को सौंपा।

स्थान नैनीताल।
सरोवर नगरी व उसके आसपास की जनता के लिए सुखद समाचार।

रिपोर्ट :-  ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सुखद समाचार राजकीय बीड़ी पांडे अस्पताल ने दिया है।
यहाँ बता दें राजकीय बीड़ी पांडे अस्पताल जब से बना होगा तब से आज तक यहाँ सी टी स्केन मशीन पहली बार लगी तो जनता के साथ साथ तमाम मरीजों व उनके तामिरदारो के लिए फायदे मंद रहेगी।
राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड तृप्ति बहुगुणा ने सी टी स्कैन का शुभारंभ कर जनता को सौपा। इस मौके पर उन्होंने कहा सरकार हर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर देने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा जिन अस्पताल में सी टी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आदि सुविधा उपलब्ध नहीं है उन अस्पताल में जल्दी ही यह सेवा उपलब्ध करा दी जायेगी।
महानिदेशक ने यह भी कहा जिन अस्पताल में स्टाफ की कमी है उसको भी पूरा किया जायेगा।
इस मौके पर जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल, , कुमाऊँ मंडल निदेशक तारा आर्या , बी डी पांडे अस्पताल के डाक्टर समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 27 अक्टूबर, 2023 को विधान सभा निर्वाचक नामावलियां का जिला निर्वाचन कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों के साथ-साथ समस्त मतदेय स्थलों पर आलेख्य किया जा चुका है प्रकाशन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-बाजार के बीच आया पहाडी से चट्टान का टुकड़ा, चार से पांच दुकाने ध्वस्त ।

khabargangakinareki

Leave a Comment