Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंगः-फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, के “गृह विज्ञान विभागीय परिषद” द्वारा पोषण संबंधी जानकारी- चार्ट/पोस्टर, रंगोली, व्यंजन एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

28 अप्रैल 2022 को फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, के “गृह विज्ञान विभागीय परिषद” द्वारा पोषण संबंधी जानकारी- चार्ट/पोस्टर, रंगोली, व्यंजन एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि डॉ विपिन कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष श्रीमती मयनी चौधरी एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पोषण संबंधी जानकारी -चार्ट/पोस्टर में प्रथम स्थान गीता कंडियाल, द्वितीय स्थान अंजलि रांगढ़ तथा तृतीय स्थान निर्मला द्वारा प्राप्त हुआ।
व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चित्रा, द्वितीय स्थान करिश्मा रांगढ़ तथा तृतीय स्थान शिवानी द्वारा प्राप्त हुआ।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा रांगढ़, द्वितीय स्थान शिवानी तथा तृतीय स्थान अंजलि रांगढ़ द्वारा प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ भरत सिंह चुफाल, डॉ अब्दुल वहाब, डॉ अमिता बिहान, डॉ मयंक, श्रीमती अनुजा रावत, डॉ शुभम उनियाल, डॉ रविंद्र लाल शाह, अनुकृति बडोला रहे।

Related posts

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने CDS Bipin Rawat को समर्पित आरती की, मातृभूमि की सेवा के लिए उनके आजीवन समर्पण की सराहना की

khabargangakinareki

आपदा के कारण श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सीतापुर में राहुल गांधी की अपील पर स्थगित:राकेश राणा।

khabargangakinareki

चटक धूप का आनंद लेना है तो सरोवर नगरी चले आये

khabargangakinareki

Leave a Comment