Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाराजनीतिक

ब्रेकिंगः-विधायक डाः प्रमोद नैनवाल ने डिग्री कालेज भतरौंजखान के वार्षिकोत्सव में की शिरकत।

रिपोर्ट:-  गोविन्द रावत

विधायक डाः प्रमोद नैनवाल ने डिग्री कालेज भतरौंजखान के वार्षिकोत्सव में शिरकत की।

विघायक नैनवाल ने कहा नये विषयों को मिलेगी जल्द स्वीकृति

भतरौजखान – राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुभारंभ रानीखेत के विधायक डाः प्रमोद नैनवाल ने दीप जलाकर किया।

उन्होंने महाविद्यालय के लिये 2 लाख की घोषणा विधायक निधि से करते हुये जल्द बीएसपी में नये विषयों व पीजी की मान्यता का आश्वासन दिया।

विधायक का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी, उन्होंने महाविद्यालय की सहायतार्थ 1 लाख रूपये सांस्कृतिक गतिविधियों एवं एक लाख रूपये क्रीड़ा गतिविधियों की सामग्री क्रय हेतु घोषणा की है।

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर नये विषयों एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन , महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाबाधा।

साथ ही वर्षभर महाविद्यालय में हुये विविध क्रियाकलापों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर गणेश राम, हरीश बौड़ाई हरीश भट्ट, भगवत नेगी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रूपा यादव, डॉ. रवीद्र कुमार, डॉ. तारा, डॉ. पुनम, सुमन गंगवार आदि मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-पार्किंग की समस्या का जल्द ही होगा निदान। धीराज गर्ब्याल।

khabargangakinareki

Nmops की राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तरांचल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा भिलंगना के शिक्षकों ने ups गजट नोटिफिकेशन का विरोध प्रदर्शन किया।

khabargangakinareki

14 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड UKSSSC परीक्षा के दृष्टिगत एवं जनपद टिहरी में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment