Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंगः-राजकीय महाविद्यालय अगरोडा टिहरी गढ़वाल मे मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

राजकीय महाविद्यालय अगरोडा टिहरी गढ़वाल मे मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे प्रभारी प्राचार्य डॉ० विजय राज उनियाल की अध्यक्षता मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के समारोहक डॉ० अराधना ब॑धानी ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष मे शपथ कार्यक्रम मे प्राध्यापको, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई साथ ही साथ प्रण लिया गया कि जीवन मे कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादो का प्रयोग अथवा सेवन नही करेंगे।

कार्यक्रम के सह समारोहक वनस्पति विज्ञान के डॉ० भरत गिरी गोसाई ने तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावो के बारे मे जानकारी दी गयी।

लोगो को तंबाकू के सेवन को रोकने तथा इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा नारे तथा स्लोगन के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको, कर्मचारीयो, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

डीएम टिहरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

khabargangakinareki

नगर पंचायत घनसाली के लिए प्रभारी और नगर पंचायत चमियाला के प्रभारी इस तारीख को सम्बन्धित निकायों में करेंगे संवाद।

khabargangakinareki

मेजबानी अधिकार के बावजूद 38वें National Games की तैयारियों में Uttarakhand के पिछड़ने से चिंताएं बढ़ गई हैं।

khabargangakinareki

Leave a Comment