Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-जिला आयुर्वेदिक एवम यूनानी के तत्वाधान में तल्लीताल से मल्लीताल फ्लैट्स मैदान तक रन फॉर योगा का आयोजन

रन फॉर योगा का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

स्थान । नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय महायोग दिवस को सफल बनाए जाने को लेकर जिला आयुर्वेदिक एवम यूनानी के तत्वाधान में तल्लीताल से मल्लीताल फ्लैट्स मैदान तक रन फॉर योगा का आयोजन किया गया ।
जिसमे विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया रन फॉर योगा को अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाई।
व बच्चों द्वारा तल्लीताल से मल्लीताल तक दौड़ लगाई ।
आम लोगों को योग के प्रति संदेश दिया ।
इसके उपरांत नैनीताल फ्लैट्स मैदान आर्ट आफ लिविंग की योगाचार्य मीना जोशी की टीम द्वारा
कॉलेज,की छात्र-छात्राओं बीएसएफ के जवान , अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं आम लोगों को योगासन के बारे में बताया कि किस प्रकार योग को किया जाता है।

योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलील, समेत कई अधिकारी, व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

स्थानीय लोगों व पर्यटकों के साथ पुलिस अच्छा बर्ताव बरतें। डॉ नीलेश भरणे।

khabargangakinareki

ध्यान दे:-यमुनोत्री व गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नहीं होगी वाहनों की आवाजाही*

khabargangakinareki

अपर जिलाधिकारी ने तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

khabargangakinareki

Leave a Comment