Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-सरोवर नगरी में कोहरे के साथ मूसलाधार बारिश का क्रम जारी दो ग्रामीण मार्ग बंद।

स्थान । नैनीताल

सरोवर नगरी में कोहरे के साथ मूसलाधार बारिश का क्रम जारी दो ग्रामीण मार्ग बंद।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास बिजली की गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी साबित होती जा रही है। जिसके चलते मूसलाधार बारिश लगातार पड़ रही है।जिससे दो ग्रामीण मार्ग
रूसी बाई पास मार्ग व पस्या मोटर मार्ग बारिश के चलते बन्द हो गये हैं।
यहाँ चारों और कोहरा ही कोहरा छाया हुआ है ।
यहाँ तक की सामने कुछ दिखाई तक नहीं दे रहा है।
घना कोहरा छाने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मूसलाधार बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया है।
अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं।
जबकि पर्यटक सुबह चलहलकदमी करते नज़र आ रहे थे जैसे ही मूसलाधार बारिश पड़ी तो इधर उधर जाकर अपने को भीगने से बचाया।
लोगों के साथ साथ पर्यटकों ने भी गर्म कपड़ों का सहारा ले ना शुरू कर दिया है।
कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अभी भी पहाड़ो में आमने सामने कोहरा छाया हुआ है।
मूसलाधार बारिश के चलते कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। नालियों के बन्द होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहकर तलया बन गया। वही ठंडी सड़क में मलुवा आने का शिलशिला शुरू हो गया है।

Related posts

गुलाबी शरारा: Uttarakhand का हिट गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिससे वैश्विक नृत्य का क्रेज बढ़ गया

khabargangakinareki

यहाँ मीजल्स रूबेला की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ।

khabargangakinareki

बड़कोट में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जनजागरुकता अभियान।

khabargangakinareki

Leave a Comment