Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्री नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, सुमित ह्रदयेश समेत भाजपा व सेवक सभा के सदस्यों ने मिलकर किया।

इस अवसर पर राम सेवक सभा में समिति के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये। वही दूसरी ओर छोलिया दल ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री, विधायक, व जिले के अधिकारियों को समिति सदस्यों द्वारा स्वागत व अभिनन्दन कर रामलीला मैदान में भव्य स्वागत के साथ लाये।

इस दौरान शिवा रेस्टोरेंट, शिवा गेस्ट हाउस के मालिक पंकज टण्डन ने सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
यहाँ बता दे दो वर्ष से श्री नन्दा देवी महोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा था।
इस बार एक सितंबर से सात सितंबर तक भव्य रूप से महोत्सव मनाया जायेगा।
इस दौरान कदली दल को बेंड बाजो व छोलिया दल समेत समिति सदस्यों के साथ ज्योलीकोट को रवाना किया गया जय माँ नन्दा सुनंदा व जय माता की गूंज से सरोवर नगरी गुंजायमान हो गई।
इस अवसर पर श्री भट्ट ने देश वासियों , नैनीताल वासियों को नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव की बधाई देते हुए कहा महोत्सव को भाई चारे के रूप में मनाया जाना चाहिए।

 

Related posts

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोटी कॉलोनी–जाख–डोबरा पर्यटन सड़क निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई आयोजित।

khabargangakinareki

राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड तृप्ति बहुगुणा ने सी टी स्कैन का शुभारंभ कर जनता को सौंपा।

khabargangakinareki

कुमाऊँ मंडल कर्मियों ने नैनीताल धरने के बाद राजधानी देहरादून में हो हल्ला कर प्रदर्शन किया शुरू।

khabargangakinareki

Leave a Comment