Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-सीएम धामी ने कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रानीबाग पुल का किया शुभारंभ।

रानीबाग पुल के बाद मुख्यमंत्री का हुआ रोड शो।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर
कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रानीबाग पुल का किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस पुल की शुरूआत होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल में रुपए 717.59 लाख की लागत से केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट
पुल का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो करते हुए सभा स्थल महर्षि विद्या मंदिर, अमृतपुर पहुंचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जमरानी बांध निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि अग्निपथ योजना में पहाड़ी युवाओं के लिए शारीरिक मापदण्ड (ऊंचाई व सीने) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही शारीरिक मापदण्ड की व्यव्यस्था की है।

इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्कर धामी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये।

Related posts

ब्रेकिंग:-जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा सुनी गई जन शिकायतें।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में संस्थान द्वारा होने वाली विशाल स्वस्थ जीवन शैली साईकिल रैली का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- सरोवर नगरी नैनीताल में स्वच्छता स्तर को बढ़ावा देने के लिए, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

khabargangakinareki

Leave a Comment