Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानी

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्य योजना को लेकर बैठक सम्पन्न।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्य योजना को लेकर बैठक हुई।

सूचना विज्ञान कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस,स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल विकास विभाग को बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाएं किस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है इस हेतु बालिकाओं की केरियर काउंसलिंग करायी जाय।

स्कूल से ड्राप्ट आउट बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ा जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के अलावा ऐसे विद्यालय जहां शौचालय सेनेट्री मशीन लगाए जाने की आवश्यकता है वहां सेनेट्री मशीन लगाई जाए।

दसवीं बारवीं पास गरीब बालिकाएं जो संसाधन के आभाव से अपनी आगे की पढ़ाई नही कर पा रही अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है ऐसी बालिकाओं को पुस्तक क्रय कर दी जाय ताकि वे अपनी आगे की तैयारी कर सकें।

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अनाथ बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु कार्य योजना तैयार की जाय।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बालिकाओं को क्रिकेट,बॉलीबॉल आदि खेल के प्रति भी प्रोत्साहित किया जाय।

इस हेतु राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं के मध्य बॉलीबॉल एवं क्रिकेट आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए। इस हेतु कार्य योजना तैयार की जाय।
बैठक में एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में देशभर से आए आर्थो विशेषज्ञों ने साझा किए विचार। आर्थोस्कोपी के माध्यम से कंधे के लिगामेंट की लाईव सर्जरी का भी प्रदर्शन।

khabargangakinareki

हल्द्वानी में Uttarakhand Police परिवार के मुखिया DGP अशोक कुमार ने आयोजित किया सम्मान समारोह

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कावड़िए लौटे शिवालय, गौलापार लोकेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

khabargangakinareki

Leave a Comment